Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल
2 दिसम्बर : गगल पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है| उप निरीक्षक शीशपाल के नेतृत्व में उक्त आरोपित चोर को सलांगडी से गिरफ्तार किया गया। गगल थाना के प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि पुलिस टीम में आरक्षी रंजीत सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार तथा राजेश कुमार ने उपरोक्त कार्रवाई
की है। उनके मुताबिक कुछ महीने पहले कांगड़ा की गर्ग कालोनी में हुई एक चोरी की वारदात में कांगड़ा पुलिस इस चोर की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित चोर को घटना की जांच कर रहे कांगड़ा पुलिस के जांच अधिकारी जसबीर सिंह के सुपुर्द कर दिया है।