चीन में आई बाढ़ से 12 लोगों की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

21 जुलाई। चीन के हेनान प्रांत में झेंग्झौ शहर में आई बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई और शहर के पास बना एक बांध टूट गया है। सीजीटीएन चैनल ने यह जानकारी दी है। सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के कारण झेंग्झौ में भूमिगत मैट्रो में पानी भर गया।

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने वहां फंसे यात्रियों को निकाला है। बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई, जबकि करीब दो लाख निवासियों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *