ग्रामीण क्षेत्राें की जनता काे अब तीन वर्ष की जगह पांच वर्ष तक सभी कराें में रहेगी छूट: जयराम ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

31 मार्च।  जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में शामिल ग्रामीण क्षेत्राें की जनता काे अब तीन वर्ष की जगह पांच वर्ष तक सभी कराें में छूट रहेगी। जबकि बाशिंदों के राजस्व संबंधी हक-हकूक यथावत जारी रहेंगे।बुधवार सुबह पालमपुर के निजी हाेटल में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बेराजगार ग्रामीण युवाअाें के राेजगार में मनरेगा सुविधा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश ने पहल करते हुए शहरी आजीविका योजना” शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्हाेंने यह भी कहा कि नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के लाेगाें काे 2021 की जनगणना के बाद जनता की मांग अनुसार पंचायताें की बहाली की जाएगी।

उन्हाेंने विपक्षी दलाें पर झूठ के सहारे ग्रामीण जनता काे बरगलाने का अाराेप लगाते हुए कहा कि 50 वर्षाें तक अधिकतर समय सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने शिमला के बाद धर्मशाला काे नगर निगम का दर्जा दिया था जबकि वर्तमान सरकार ने एक साथ साेलन, मंडी व पालमपुर में तीन नगर निगमाें काे गठन कर जनता काे शहरीकरण की सुविधा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शहरीकरण में तेजी लाने की तर्ज से उभरते ग्रामीण क्षेत्राें काे शहरीकरण से जाेड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में तीन नगर निगमाें काे एकसाथ गठन किया गया है। संपूर्ण भारत में पालमपुर ही एेसी नगर निगम है जाे जिला स्तर की जगह उपमंडल स्तर पर नगर निगम बनी है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता की मांग अनुसार मास्टर प्लान तैयार करके विकास काे गति प्रदान करेगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के अन्य शहराें की बजाए पालमपुर में विकास की काफी संभावनाएं है। क्षेत्र के साैंदर्य, प्रकृति व शुद्ध वातावरण के कारण देश-प्रदेश के लाेग पालमपुर में बस रहे हैं।

इन्हीं सुविधाअाें काे दाेहन करके याेजनावद्ध ढंग से पालमपुर काे विकसित किया जाएगा। वहीं युवाअाें के लिए राेजगार के साधन सृजित किए जाएंगे। नगर निगम चुनावाें में जिला की मांग करने वाली कांग्रेस पार्टी ने स्वयं पालमपुर काे जिला बनाने की हिम्मत नहीं जुटाई जबकि अब चुनावाें में जिला की याद अा रही है।प्रदेश में काेविड-19 के बढ़ रहे मामलाें के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार में सख्ती काे लेकर काेई इरादा नहीं है लेकिन काेराेना महामारी काे लेकर एसअाेपी में सख्ती करके महामारी काे नियंत्रित किया जाएगा।

कहा, काेराेना महामारी से प्रदेश की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। एेसे में पर्यटन उद्याेग काे कम से कम नुकसान हाे, एेसे कदम उठाए जाएंगे। लेकिन जरूरी हुअा ताे सरकार सख्त निर्णय लेने से सरकार पीछे नहीं हटेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सवा 3 वर्षों के कार्यकाल में हुए चुनावाें में विजयी पताका लहराई है। इस दाैरान चार लोकसभा, विधानसभा उप चुनाव, पंचायतीराज में 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भाजपा समर्थित लोगों ने हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चारों निगमों पर भी भाजपा जीत का सिलसिला जारी रखेगी।उन्होंने पालमपुर मंडी हाइवे सड़क की व्यवस्था को लेकर के भरोसा दिलाया कि इसके सुधार एवं रखरखाव को प्रायोरिटी भी दी जा रही है। उन्होंने नगर निगम के लोगों से अपील की कि वे 15 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को बड़े मार्जिन से जिताए ,ताकि विकास की दृष्टि से पालमपुर व शिमला की दूरी कम हो। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह, बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, पूर्व् विधायक प्रवीण कुमार आदि भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *