गरली अनाथ आश्रम से भागी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

22 जून। गरली अनाथ आश्रम से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की भागी। लड़की के भागने से आश्रम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ रहे   हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आश्रम से इस तरह किसी लड़की ने भागने की कोशिश की हो। इससे पहले भी यहां से एक-एक करके कई लड़कियां भागने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन संबधित प्रशासन ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है।

सोमवार को रात साढ़े आठ बजे लड़की के अचानक से भागने की सूचना मिलते ही डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज के नेतृत्व मे रक्कड़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत दिखाते करीब दो किलोमीटर दूर गांव ब्यौला (मूही) से लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है।

एसडीएम देहरा धनबीर सिह ठाकुर भी मामले की सूचना मिलते ही गरली अनाथ आश्रम पहुंचे व स्थित का जायजा लिया। कहा जा रहा है कि यह नाबालिग लड़की एक हफ्ता पहले ही गरली अनाथ आश्रम आई थी, नाबालिग लड़की अचानक रात को चकमा देकर क्यों भाग निकली और रात के अंधेरे मे भाग कर कहां जा रही थी, यह  पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *