कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों के लिए राहत बन कर आए भटेछ के युवा:घर-घर पहुंचा रहे राशन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

17 मई।कोरोना महामारी के इस संकट में कई लोग जनता,सरकार व प्रशासन की मदद को आगे आ रहे है।विपदा की इस घड़ी में कोई गांव व क्षेत्रों को सेनिटाइज कर रहा है तो कोई जरूरतमंद लोगों को राशन सहित अन्य प्रकार की मदद पहुंचा रहे है।इसी कड़ी में शाहपुर के भटेछ के युवकों द्वारा बनाई गई स्वयंसेवी संस्था”प्रयत्न” भी सराहनीय कार्य कर रही है।इस संस्था के सदस्य न केवल जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवा रहे है,बल्कि दवाई सहित अन्य प्रकार की सहायता भी कर रहे है।
बड़ी बात यह है कि युवाओं की यह टीम अब तक भटेछ,ठारू,थ्रोट,रक्कड़ का बाग, चंबी,रेहलू,दरगेला,ललेटा,टूडू,चड़ी,मेटी,ढ़डम्ब व मनियाणा गावों में करीब 125 घरों को राशन प्रदान कर चुके है।यह युवा लोगों के घर द्वार पर राशन व जरूरी वस्तुएं बिल्कुल निःशुल्क पहुंचा रहे हैं।टीम के सदस्य शौरभ लंगेह,रिकी शर्मा,संगम कपूर व विकास ठाकुर ने बताया कि संकट की इस घड़ी में हम युवाओ का फर्ज बनता है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आए।उन्होंने कहा कि उनकी टीम लोगों को घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवा रही है तथा जरूरत पड़ने पर वे दवाइयां व एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना नियमों की पालना करे  तथा घरों पर ही रहे।उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी चीज़ की आवश्यक है तो वे उनसे फोन पर संपर्क कर सकते है,वे पूरी मदद करने का प्रयास करेंगे।
शौरभ लंगेह 9736977404,रिक्की शर्मा 9459285750,संगम कपूर 8988870007,विकास ठाकुर 8580432227 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *