कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहा था प्रत्‍याशी, धर्मशाला में FIR दर्ज

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

12 जनवरी। खुद के फायदे के लिए लोगों की जान को जोखिम में डालना बहुत बड़ी बेवकूफी व नासमझी है। ऐसी ही नासमझी पंचायती राज में चुनाव लड़ रहे एक प्रत्‍याशी ने की है। व्यक्ति पूर्व में भी पंचायती राज के कई पदों पर कई सालों तक रह चुका है। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद अपने चुनाव प्रचार में जुटा है। इस बारे में जब लोगों ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत की तो प्रशासन व पुलिस अलर्ट हुआ। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अब वह सभी लोग परेशान हैं, जिनके घर में यह व्यक्ति चुनाव प्रचार कर चुका है और जो लोग इससे मिले हैं।

पुलिस थाना धर्मशाला में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। व्यक्ति कोरोना पाजिटिव होने के बावजूद डोर टू डोर प्रचार अभियान में जुटा हुआ था। पुलिस ने आरोपित प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कल्याड़ा में बलवीर सिंह निवासी कल्याड़ा तहसील धर्मशाला ज़िला कांगड़ा की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बावजूद इसके व्यक्ति पंचायत चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था, जिसकी लोगों ने शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित बलवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *