कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों की मदद के लिए आगे आए शिक्षक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

13 मई। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही प्रदेश सरकार के साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी सारथी की भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों ने पहले कोविड फंड में दान कर सरकार को आर्थिक रूप से मदद की थी। अब वह लोगों की खुद सेवा करेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कोरोना से निपटने व इस महामारी में ज़रूरत लोगो की सहायता करने के लिए प्रदेश भर से एक 35 सदस्यों समिति का गठन किया है।

जिनका मुख्य उद्देश्य जरूरत लोगो की सहायता करना है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल सत्र तक, मंडल सत्र तक और खण्ड के अपने कार्यकर्ताओं से जिले की टीम से संपर्क करेगी और जरूरत तक सुविधा उपलब्ध करवाएगी।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस समिति की अगुवाई प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा करेंगे। इस समिति में सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव जिला स्तर पर और उसके बाद खंड स्तर पर समिति को सहयोग के लिए टीमों का गठन करेंगे।

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ता इस महामारी में कंधे से कंधे मिलाकर सरकार के साथ खड़ा है और सरकार के हर आदर्शो का पालन करेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कई कार्यकर्ता पहले से ही कोविड में सेवाएं दे रहे हैं। डाॅ. पुंडीर ने बताया कि यह समिति गरीब बच्चों को किताबे, राशन, जो घरों में कोरोना मरीज आइसोलेशन पर है उनके लिए खाने का बंदोबस्त करेंगे। प्रदेश के गांव गांव जाकर लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ समाज मे काम करने वाला संगठन है जिनके कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में समर्पित है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। लोग 9817399333, 9418890000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *