कोटला उप तहसील के माध्यम से संचालित होंगे फोरलेन व राजस्व सम्बंधी कार्य: अर्जुन सिंह 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

अमन राणा,कोटला

23 जुलाई।ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि फोरलेन व राजस्व सम्बंधी कार्य अब कोटला उप तहसील में होंगे।उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से फोरलेन प्रभावित लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उनसे मिलकर इस समस्या से अवगत करवाया था तथा लिखित पत्र भी दिया था।उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने उपमंडल अधिकारी ज्वाली कृष्ण कुमार शर्मा को आदेश दिए कि फोरलेन से सम्बंधी कार्य कोटला उप तहसील के माध्यम से संचालित किए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी न उठानी पड़े। इस विषय पर तुरन्त कार्यवाही करने के लिए पूर्व प्रधान कोटला सतीश कुमार ,सोलधा प्रधान व्रजेश कुमारी ,त्रिलोकपुर प्रधान दुर्गादास व अन्य सभी  प्रभावित  लोगों ने  विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *