केवल पठानिया ने फतेहपुर में भवानी पठानिया के लिए मांगे वोट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

13 अक्टूबर।प्रदेश कांग्रेस के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तलवाड़ा,हटपंग व राजा का तालाब में पार्टी प्रत्याशी भवानी पठानिया के लिए वोट मांगे।उन्होंने कहा कि फतेहपुर में कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है,जिससे तय है कि उप चुनाव में भवानी पठानिया रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने क्षेत्र का अथाह विकास करवाया है तथा फतेहपुर की जनता उनसे बहुत प्यार करती है तथा वहीं प्यार व आशीर्वाद उनके सपुत्र भवानी पठानिया को भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भवानी पठानिया की जीत के बाद सुजान सिंह पठानिया के अधूरे सपने पूरे होंगे फतेहपुर विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।पेट्रोल,डीजल,खाने के तेल के रेट आसमान छू रहे है।जनता भाजपा से तंग है तथा इन चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है।उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *