केवल पठानिया ने गांधी हेल्पलाइन टीम के साथ रैत पंचायत को किया सेनिटाइज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

16 मई।प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन की टीम के डॉक्टर अश्वनी शर्मा,सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान उत्तम चौधरी, पंचायत समिति हितेश चौधरी,वार्ड सदस्य सुरेश मेहरा व अन्य सदस्यों के साथ अपनी रैत पंचायत को सेनिटाइज किया।

गांधी हेल्प लाइन की टीम ने इस मौके पर ऑक्सीमीटर, सेनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए।इस मौके पर डॉक्टर अश्विन शर्मा ने थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर के साथ लोगों की ऑक्सीजन व तापमान को जांचा।पठानिया ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर की ग़ांधी हेल्पलाइन जनता के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। समय- समय पर लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।पठानिया ने लोगों से कोरोना नियमों की पालना करने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *