केवल पठानिया की नियुक्ति पर शाहपुर कांग्रेस ने बांटे लड्डू:पार्टी हाईकमान का जताया आभार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

24 दिसम्बर।शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को अनुशासनात्मक समिति का सदस्य बनने पर खुशी जाहिर की है।लोगों ने केवल सिंह पठानिया को हार पहनाकर व लड्डू बांट कर खुशी मनाई।ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने केवल की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया है।


केवल सिंह पठानिया ने अनुशासनात्मक समिति में जगह देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी,ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव  केसी बेनुगोपाल,प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ,पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,प्रदेशअध्यक्ष कुलदीप राठौर व विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।पठानिया ने कहा कि जो जिम्मा उन्हें पार्टी हाई कमान ने सौंपा है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *