केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

24 मई। देश में कोरोना महामारी के हालात को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान देश में फैले ब्लैक फंगस(म्यूकरमाइकोसिस) को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकर माइकोसिस) के कुल 5,424 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- देश में अब तक, 18 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में ब्लैक फंगस(म्यूकरमाइकोसिस)के 5,424 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि 5,424 मामलों में से, 4,556 रोगियों में COVID19 संक्रमण रह चुका है। इनमें से कुल 55% रोगियों को मधुमेह था। स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारियां सोमवार को मंत्रियों के समूह की एक वर्चुअल बैठक में दीं।देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आधिकारिक आंकड़ा तीन लाख को पार गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के कारण 4,454 मौतें दर्ज की गईं और 2,22,315 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही भारत में कोविड के कारण हुई मौतो का आँकड़ा बढ़कर 3,03,720 हो गया है। देश में अब तक कोरोना के 2 करोड़ 67 लाख 50 हज़ार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देश में कोरोना के अभी कुल 27,20,716 एक्टिव मामले हैं यानी अभी 27 लाख से ज़्यादा लोग पॉज़िटिव हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में अब तक कुल 3,03,720लोगों की जान गई है और 2,37,28,011 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *