कांग्रेस सरकार का बजट विकास की नई इबारत लिखेगा: युवा नेता साहिल ठाकुर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मनीष ठाकुर,भरमौर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल को पहला बजट पेश किया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2023-24 का 53, 413 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में मुख्यमंत्री ने 13 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की।

भरमौर-पांगी विधासभा क्षेत्र के युवा नेता साहिल ठाकुर ने इस बजट की काफ़ी सराहनीय बताया है। युवा नेता साहिल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं अपने इस पहले बजट में की है यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों-बागवानों और कारोबारियों के लिए काफ़ी फायदेमंद रहने वाला है। साहिल ठाकुर ने इस बजट की काफी सराहनीय बजट बताया हैं।
इस बजट के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी गर्वनमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खेल सुविधाओं, स्वीमिंग पूल इत्यादि सहित खोले जाएंगे। जिससे पुरे प्रदेश के लोगों को काफ़ी फायदा मिलने वाला हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना,दुग्ध क्षेत्र के विस्तार के लिए हिम गंगा, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना, मुख्यमंत्री सड़क एवं रखरखाव योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा इन योजना से सभी वर्गों को लाभ मिलने वाला बजट बताया है।

भरमौर विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता साहिल ठाकुर ने बजट को चहुमुखी विकास की संज्ञा का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि यह बजट कांग्रेस सरकार के विकास की नई इबारत लिखेगा साथ ही इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *