कांग्रेस लोंगो की आवाज़ उठाने में हमेशा मुखर रही- राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

                   28 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कहा कि आज का दिन  देश के लिए अहम है क्योंकि आज के दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और 28 दिसम्बर 1885 से लेकर अब तक देश की आवाम की आवाज को मुखर करने में हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। स्कॉटलैंड के सेवानिवृत्त अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी।  कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाई कोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी बने थे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि 1905 में बंगाल के बंटवारे के मुद्दे पर मुखर रहने की वजह से कांग्रेस को नई पहचान मिली थी। उस दौरान कांग्रेस ने देश के बंटवारे का पुरजोर विरोध किया थी। इसके बाद 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे ।

गांधी जी 1919 में असहयोग आंदोलन से राजनीति में आए और उसके बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलन किए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के परिवार से कांग्रेस का गहरा रिश्ता है। जवाहर लाल नेहरू 1951 से लेकर 1954 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे । उनके बाद 1959 में इंदिरा गांधी अध्यक्ष बनीं । इंदिरा गांधी 1978 से 1984 तक दोबारा अध्यक्ष रहीं । उनकी मौत के बाद राजीव गांधी 1985-1991 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे व सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। वह 2017 तक इस पद पर विराजमान रहीं। राहुल गांधी दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे। जो कि 2019 से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ बाबू राम गौतम, तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, निक्का राम मेहता, जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, संदीप सांख्यान, इंटक से जय कृष्ण शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल, कांग्रेस पेंशनर सेल के जिला अध्यक्ष मस्त राम वर्मा, दौलत राम बादल, किरण भारद्वाज, सुनील कुमार, देवानंद वर्मा, निर्मला राजपूत व नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी जीवन सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त जिला खेल उप निदेशक श्याम लाल कौंडल अन्य कांग्रेसजनों ने कहा देश की आज़ादी व खुशहाली में कांग्रेस का योगदान अतुलनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *