कल बिलासपुर पधारेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर

20 नवंबर।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिलासपुर में दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप बिलासपुर पहुंचे। लुहणू मैदान पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का फीडबैक लिया और पार्टी पदाधिकारियों सहित स्थानीय विधायक व नेताओं से बातचीत की।

साथ ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से भी सुरक्षा के मद्देनजर चर्चा की। इस दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि शनिवार को ऐतिहासिक दिन है। जब बिहार चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर एनडीए सरकार बनाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां पहुंचने पर पार्टी नेताए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

नड्डा विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के मुखिया हैं लिहाजा उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों में भारी उत्साह है। वह सुबह लुहणू मैदान पहुंचकर यहां पर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा एम्स साईट विजिट के लिए जाएंगे। वहां पर अब तक की प्रगति का रिव्यू करेंगे और निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *