कंडाघाट में फोरलेन के काम में लगे मजदूरों के लिए बने कंटेनर में लगी आग

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

23 नवंबर।कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट से शिमला की तरफ फोरलेन के काम में लगे मजदूरों के लिए बने कंटेनर में अचानक आग लग गई। इसमें कपड़े, दस्तावेज सहित अन्य कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया। इससे ढाई लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान होने से बाल-बाल बच गया।

घटना कंडाघाट से दो किलोमीटर दूर होटल ट्रिपल एच के समीप घटी।सुबह करीब साढ़े दस बजे कंटेनर में रहने वाले 25 मजदूर काम पर गए थे। रात की ड्यूटी करने वाले चार मजदूर उसमें थे। वे घटना के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। कंटेनर में मजदूरों का सामान, कपड़े और दस्तावेज थे, जो जलकर राख हो गए। आग की इस घटना के बाद मजदूरों के पास पहने हुए कपड़ों और चप्पल के अलावा कुछ नहीं बचा। कंटेनर में दो घरेलू गैस सिलिंडर थे। इन्हें समय रहते बाहर निकाला गया, नहीं तो कोई बढ़ी घटना घट सकती थी।घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

टीम के पहुंचते ही दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें लोगों, फोरलेन कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया।  कंडाघाट थाना प्रभारी बृजलाल ने बताया कि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी राजा राम बागटा ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को रवाना किया गया। घटना में ढाई लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *