एक दिन पहले शुरू हुआ मुंबई में मानसून

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

09 जून । दक्षिण-पश्चिम में मानसून ने इस बार एक दिन पहले ही मुंबई में दस्तक दे दी। मौसम विभाग द्वारा इसकी जानकारी दी गयी है। देश की वित्तीय राजधानी तथा उपनगरों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में जल-जमाव की भी सूचना है। इससे लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं कुछ बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की हाई टाइड आने की संभावना है।

ऐसे में अगर बारिश जारी रही तो मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। शहर में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। आइएमडी मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने कहा कि आज मुंबई में मानसून का आगमन हो गया है। शहर और उपनगरों के कई हिस्सों में सुबह गरज के साथ भारी बारिश हुई।

आइएमडी के अनुसार कोलाबा में 77.4 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में 59.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को आइएमडी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्रों सहित कोंकण के सभी जिलों में 9 से 12 जून तक चार दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *