उत्तर प्रदेश में सिलेंडर फटने से चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

02 जून। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सिलेंडर फटने से चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान जमींदोज हो गए और मलबे में 14 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।आठ मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और चार बच्चे हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रैफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।टिकरी गांव निवासी नुरुल हसन के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उनके घर में विस्फोट हुआ। यह इतना तेज था कि नुरुल हसन मकान तो ढहा ही, साथ लगता मकान भी जमींदोज हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मलबा हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *