उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया कर्फ्यू

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

29 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की लगातार बढ़ती गति देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ा दी है। प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लगातार बंदी रहेगी। उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक का विस्तार करने के साथ सरकार ने बंदिश भी बढ़ा दी है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब ही शुक्रवार रात( 30 अप्रैल से लागू होगा) से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पहले सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। उत्तर प्रदेश में अब तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड लॉकडाउन को अब आगे तक बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *