आशा कार्यकर्ताओं को शक्ति किट्स भेंट कर  युवा कांग्रेस ज्वाली ने मनाया  वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 

                अमन राणा, कोटला

23 जून।  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर ज्वाली युवा कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं को शक्ति किट्स भेंट कर सम्मानित किया।युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण बाहडीकी अध्यक्षता में युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा उपलब्ध करवाई गई शक्ति किट को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू के निर्देशानुसार भरमाड़ , ज्वाली , नगरोटा सुरियां , कुठेड ,कोटला  में बांटा गया।

इस दौरान ने राजा वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए फल व जूस भी  वितरित किए गए।इस दौरान ज्वाली अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विशाल चौधरी , ज्वाली इंटक अध्यक्ष शिव मनकोटिया ,जिला कांगडा अन्य पिछड़ा विभाग के सचिव विरेन्द्र कौशल , जिला कांगड़ा सोशल मीडिया सह समन्यवक ररोविन कौंडल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *