आठ दिसंबर को भारत बंद में सड़कों पर उतरेगी हिमाचल कांग्रेस:कुलदीप राठौर ने आमजन से मांगा समर्थन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,शिमला

06 दिसंबर।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में देश के किसानों के 8 दिसम्बर के प्रस्तावित भारत बंद का आमजन से पूरा समर्थन मांगा है।उन्होंने कहा है कि देश के किसानों पर थोपे गए नए कृषि कानूनों का कांग्रेस पहले से ही विरोध करती आई है और 8 दिसम्बर के किसानों के प्रस्तावित भारत बंद का कांग्रेस पुरजोर समर्थन करती है।राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के किसानों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा है कि केंद्र ने जिस प्रकार देश के किसानों को अपनी मांगों के लिए दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन पर आंसू गैस,लाठियां भाजी, पानी की बौछारें कर उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि आज भी यह किसान सीमा पर बैठ कर सरकार से इन काले कानूनों को रद्द कर वापसी लेने की शांतिपूर्ण तरीके से मांग कर रहें है।उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ अब तक कि केंद्र सरकार की बैठकों में कोई निर्णय न लिए जाने से साफ है कि वह किसानों के प्रति कोई सकारात्मक सोच नही रखती।
राठौर ने कहा कि इन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस ने किसानों का एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था।यह सब हस्ताक्षर अखिल भारतीय कांग्रेस के द्वारा देश के राष्ट्रपति को भेजे जा चुके है।


उन्होंने बताया है कि इन नए कृषि कानूनों के विरोध में अक्टूबर माह में मंडी में एक बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया था जबकि हमीरपुर,ऊना,कांगड़ा व सिरमौर जिला में किसानों की एक बड़ी ट्रेक्टर रैली आयोजित कर इस कानून का जबरदस्त विरोध किया था,जिससे किसानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।राठौर ने प्रदेश के सभी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ साथ सभी पार्टी संगठनों,विभागों से किसानों के इस भारत बंद को अपना पूरा समर्थन देने व इसमें शामिल होने को कहा है।उन्होंने प्रदेश के आम लोगों से भी किसानों को अपना पूरा समर्थन देने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश के किसानों की रक्षा के लिए सब एकजुट होकर आगे आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *