आगरा में बारिश के कारण मकान की गिरी छत , तीन बच्चों की मौत, 6 सदस्य घायल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

16 जून। उत्तर प्रदेश में आगरा के कागारौल इलाके में बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर तीन बच्चों की मृत्यु हो गई और परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। अछनेरा इलाके के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वाल्मीकि बस्ती निवासी हाकिम सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में बच्चों सहित परिवार नौ सदस्य दब गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। मृतकों में राजेश का पांच वर्षीय मयंक ,तीन वर्ष की बेटी प्राची और अनिल की आठ साल की पुत्री रोशनी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल परिवार के छह सदस्यों का उपचार जारी है, जिसमें महिला और बच्चे शामिल हैं।

रात को हुई तेज बारिश के कारण छत पर पानी भर गया और अचानक छत का पत्थर टूट गया और यह हादसा हो गया। जिला प्रशासन ने पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *