UP में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को छत से नीचे फेंका

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

25 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में एक नाबालिग लड़की को उसके मुहल्ले के तीन युवक उठाकर छत पर ले गये और कथित तौर पर छेड़खानी करने लगे| बाद में उसके शोर मचाने पर लड़कों ने उसे छत के नीचे फेंक दिया| पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम हुई इस घटना में छत से फेकने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है| मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी से मुहल्ले के रहने वाले तीन युवकों ने छेड़खानी की फिर उसके साथ मार पीट कर छत से नीचे गिरा दिया| इसी के आधार पर परिजनों द्वारा तीन युवकों को मुकदमे में दर्ज कराया गया उनको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *