LPG कालाबाजारी पर सरकार सख्त, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

15 मार्च: हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि सभी जिलों में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन तेल व गैस कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक होकर बार-बार गैस बुक न करें, क्योंकि इससे सर्वर पर दबाव बढ़ता है। यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की जानकारी मिले तो उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1967 और 1100 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जिलों में मिट्टी तेल की आपूर्ति के लिए 2-3 डीलर नियुक्त किए जाएंगे और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *