IPL से पहले धर्मशाला स्टेडियम का नया लुक, शतरंज पैटर्न में सजेगी आउटफील्ड

12 अप्रैल: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों से पहले तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार दर्शकों को मैच के साथ-साथ मैदान का एक अनोखा नजारा भी देखने को मिलेगा, जहां स्टेडियम की आउटफील्ड को शतरंज (चेस बोर्ड) के पैटर्न में तैयार किया जा रहा है।

एचपीसीए द्वारा आउटफील्ड की घास को खास डिजाइन में काटा जा रहा है, जो मैच के दौरान आकर्षण का केंद्र बनेगा। 11, 14 और 17 मई को यहां होने वाले आईपीएल मुकाबले मुख्य सैंटर पिच पर खेले जाएंगे, जिसके लिए विशेष तैयारी की गई है।

स्टेडियम में कुल 9 पिचें मौजूद हैं, लेकिन इस बार मध्य पिचों को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इनमें विकेट कैमरा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे दर्शकों को मैच का बेहतर अनुभव मिलेगा।

हाल ही में हुई बारिश ने मैदान की खूबसूरती को और निखार दिया है, जिससे आउटफील्ड हरी-भरी और खेलने के लिए अनुकूल बनी हुई है।

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि दर्शकों को इस बार पहाड़ों के बीच विश्वस्तरीय क्रिकेट का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *