HRTC स्टाफ को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने सरकार का जताया आभार 

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
       विक्रम चंबीयाल, धर्मशाला
15 मई। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर प्रदेश में परिवहन कर्मचारियों की करोना महामारी से हो रही मौतो के ऊपर गहरी चिंता व्यक्त की।परिवहन कर्मचारियों की फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में लिखित अधिसूचना जारी करने पर हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया है।पदाधिकारियों ने बताया कि जब से  करोना महामारी देश में आई तब से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश में 08 परिवहन कर्मचारियों ने महामारी से जंग लड़ते-लड़ते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
जयराम ठाकुर ने परिवहन कर्मचारियों को हमेशा ही फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में कार्य करने की कार्यशैली को देखते हुए सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी और परिवहन कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए करोना योद्धा का नाम दिया था, लेकिन अभी तक इसकी कोई लिखित अधिसूचना जारी नहीं की थी और हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इस मामले को बड़े जोर शोर से सरकार व निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया था।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के अथक प्रयासों के बावजूद प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन कर्मचारियों के लिए भी लिखित अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके लिए हिमाचल परिवहन मजदूर संघ हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  व माननीय परिवहन मंत्री  विक्रम सिंह ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह, प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार रतन अतिरिक्त महामंत्री कुलदीप ठाकुर उपाध्यक्ष अशोक कुमार कोषाध्यक्ष तेजराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *