HRTC कर्मचारियों को वेतन में देरी, बढ़ी आर्थिक चिंता

9 अप्रैल: अप्रैल माह की 8 तारीख तक भी एचआरटीसी कर्मचारियों, अधिकारियों और चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि मार्च में समय पर वेतन मिलने के बाद उम्मीद थी कि इस बार भी वेतन समय पर जारी होगा, लेकिन अप्रैल में देरी होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल-कॉलेज खुलने के इस समय में बच्चों की फीस और अन्य खर्चे उठाना मुश्किल हो रहा है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन में देरी का मुख्य कारण सरकार की ओर से समय पर ग्रांट जारी न होना है। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन सुनिश्चित करने के लिए सरकार जल्द ग्रांट जारी करे।

कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ, तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *