HPBOSE ने फीस पोर्टल खोला: 30 अप्रैल तक बिना जुर्माना जमा करें शुल्क

25 मार्च: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च 2026 परीक्षाओं के ‘शॉर्ट कैंडिडेट’ छात्रों की बकाया फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। यह लिंक स्कूलों की लॉगइन आईडी पर उपलब्ध करा दिया गया है।

स्कूल 30 अप्रैल 2026 तक बिना किसी लेट फीस के शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 1 मई से 15 मई तक 1,000 रुपये प्रति कक्षा और 16 मई से 31 मई तक 2,000 रुपये प्रति कक्षा विलंब शुल्क देना होगा। 31 मई के बाद 5,000 रुपये प्रति कक्षा का जुर्माना लगाया जाएगा।

बोर्ड ने स्कूलों को समय पर फीस जमा करने की सलाह दी है, ताकि छात्रों और संस्थानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *