महेंद्र सिंह धोनी बोले ऑउट हो जाएं पर लगाने होंगे लंबे शॉट

आवाज़-ए-हिमाचल 

12 अक्टूबर :

बंगलूर  के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि खराब बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बंगलूर ने चेन्नई को 170 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी और उसे 37 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। धोनी ने कहा, मेरे ख्याल से अंतिम चार ओवर में हमने रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की। इससे पहले तक हमारी गेंदबाजी बेहतर थी और हमें इसे अंत तक बनाए रखने की जरूरत थी। बल्लेबाजी हमारे लिए चिंता का विषय बनी हुई और इस मुकाबले में भी यह हमारे लिए परेशानी का सबब बनी रही। हमें इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम चीजों को ऐसे नहीं जाने दे सकते। यह गलती लगातार हो रही है। खिलाडि़यों को बड़े शॉट लगाने होंगे और ऐसा करते समय अगर वे आउट भी हो रहे थे, तो इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि 15-16 के बाद हम निचले क्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *