CM सुक्खू ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में रतन टाटा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाज सेवी रतन टाटा जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उद्योग जगत में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

सीएम सुक्खू के अलावा कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि रतन टाटा ने बुधवार की देर शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *