ANTF का बड़ा एक्शन! नंगल कलां में युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार, रिमांड में खुल सकते हैं बड़े नेटवर्क

6 अप्रैल: जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत नंगल कलां में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के खिलाफ एक बड़ा प्रहार किया है। टीम ने एक युवक को 10.36 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस रिमांड के जरिए नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को एएनटीएफ कांगड़ा के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चैकिंग पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नंगल कलां में दबिश दी गई। यहां स्थानीय निवासी गौरव कुमार पुत्र चनण सिंह की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर आरोपी गौरव कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

ऊना के एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन युवाओं को सप्लाई किया जाना था। रिमांड के दौरान इलाके के कई बड़े नशा तस्करों के चेहरे बेनकाब होने की प्रबल संभावना है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *