गगल एयरपोर्ट पहुंचे वित्तायोग के अध्यक्ष,उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया स्वागत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

25 जून।हिमाचल की वित्तीय आवश्यकताओं तथा अन्य मुद्दों को लेकर राज्य दौरे पर आए वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर उप मुख्यचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वित्तायोग के अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने वित्तायोग अध्यक्ष के साथ बोह दरीणी में हुए भूस्खलन व आपदाओं को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की।इसके अलावा उन्हें करेरी में पर्यटन विकास की संभावनाओं से भी अवगत करवाया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गत दिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भी वित्तायोग के समक्ष हिमालयी क्षेत्र के राज्यों में आपदाओं की अधिक संभावनाएं होने के कारण इन क्षेत्रों के लिए आपदा जोखिम सूचकांक तैयार किया जाने का पक्ष रखा है तथा राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया।वित्तायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने मैक्लोडगंज में तिब्बती मोनास्ट्री का विजिट किया।इस दौरान उनके साथ एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा निजी सचिव कुमार विवेक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *