आवाज़ ए हिमाचल
06 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मीडिया, सोशल मीडिया कमेटियों व कंट्रोल रूम का गठन किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार व प्रत्याशियों का चयन सहित चुनाव प्रक्रिया का संपूर्ण समन्वय देखेंगे। मीडिया व सोशल मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट, अनिता वर्मा व किरण दुल्टा शामिल हैं। वहीं, चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी यशवंत छाजटा होंगे। सौरभ चौहान सह प्रभारी होंगे। यदुपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन राणा, अमित सैणी व शुभ्रा जिंदा भी कंट्रोल रूम में ड्यूटी देंगे।