आवाज़ ए हिमाचल
01 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानिया लोकसभा चुनाव को लेकर सात अप्रैल से शाहपुर नगर पंचायत से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।केवल सिंह पठानिया राम मन्दिर के प्रांगण में शाहपुर नगर पंचायत के सातों वार्डों का कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।सोमवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की शहरी कांग्रेस के साथ लोक सभा चुनाव को लेकर रूप रेखा तैयार की।इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।पठानिया ने शाहपुर के राम मंदिर में भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने व लोगों से सहयोग लेने बारे भी चर्चा की।विधायक केवल सिंह पठानिया ने ने कहा कि शाहपुर कांग्रेस लोक सभा चुनव को लेकर पूरी तरह से तैयार है तथा सात अप्रैल से वे अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों के समक्ष रखेंगे।पठानिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में जन हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय व विकास कार्यों को भी जनता के बीच रखा जाएगा तथा पिछले पांच साल लोकसभा सांसद की नकामियों को भी घर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ लोगों को ठगने का कार्य किया है।मोदी सरकार न तो विदेशो से काला धन ला पाए है और न ही एक साल में दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का अपना वादा पूरा कर पाए है।आज महगांई चर्म पर है।विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मामलों में जेल के अंदर भेजा जा रहा है।कांग्रेस व अन्य दलों के विधायकों व सांसदों खरीदा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी,इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन रात एक कर देंगे।इस मौका पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,पूर्व प्रधान अश्वनी चौधरी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया,सूबेदार उत्तम चम्बयाल,ज्ञानी सिंह,अजीव पठानिया,पार्षद राजीव पटियाल,अनिल शर्मा,पार्षद संजीव उपाध्याय,मुनीष पटियाल,जय चंद जरियाल, बिंदा ठाकुर,जगदीश धिशा,प्रदीप बलौरिया,एडवोकेट करण पठानिया,इकबाल मिंटा,अजय बबली सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।