राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार लोकतंत्र की हार व पैसे से खरीदे गए वोटों की जीत है:संदीप सांख्यान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर

28 फ़रवरी।हमीरपुर संसदिय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी की हार लोकतंत्र की हार है और यह पैसे से खरीदे गए वोटों की जीत है। कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को पैसों के बल पर हराया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा अब पैसे के बल पर लोकतंत्र को खरीद रही है।यह हिमाचल प्रदेश में नहीं हो रहा,अपितु पूरे देश का ही में भाजपा लोकतंत्र को खरीद रही है।उन्होंने यह भी कहा कि जिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने कांग्रेस के राज्यसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ मत दिया है, वह लोंगो बीच अपनी विधानसभा क्षेत्रों में कैसे जाएंगे, क्योंकि वह कांग्रेस के टिकट और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लोगों का विश्वास मत लेकर के आए थे। वह खुद अपनी जवाबदेही तय करे।
संदीप सांख्यान ने कहा कि विधानसभा में बजट बिल पास होना लोकतंत्र की जीत है,मुख्यमंत्री की जीत है और कांग्रेस की जीत है। उन्होंने कहा है कि अलोकतांत्रिक व्यवस्था भाजपा की बनाई हुई है, भाजपा धन-बल और छल की राजनीति के चलते देश और हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र को खरीदना चाहती है,जो संभव नहीं है।पिछले तीन दिन से प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है,उससे साफ होता है कि राम राज्य की परिकल्पना करने वाली भाजपा कितनी पाक साफ है।संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार साफ सुथरी सरकार है और पूरे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में करेंगी। कांग्रेस अलोकतांत्रिक क्रियाओं के खिलाफ़ और भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाती रही है आगे भी उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *