नूरपुर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की मण्डल कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

स्वर्ण राणा,नूरपुर

28 फ़रवरी।नूरपुर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की मंडल कार्यकारिणी का गठन हो गया है।जिला संयोजक सिकंदर राणा की अध्यक्षता में इस कार्यकारिणी का गठन हुआ है।कार्यकारिणी में जहां जगदीश जग्गू को संयोजक तथा रोहित पठानिया लाडी व बलराम सिंह को पहले ही सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया था।इनके अलावा कविता शर्मा,बबली देवी,निर्मला देवी,सृष्टा देवी,सुभाष चंद,गुलजिन्दर सिंह,नरदेव सिंग,सतपाल सिंह और महिंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।इस मौके पर ओबीसी जिला उपाध्यक्ष विराट धीमान,राजकुमार उपाध्यक्ष एससी मोर्चा और शिवदेव सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *