मार्कंडेय में पाठ व हवन करके मनाई गीता जयंती

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। गीता जयंती के उपलक्ष्य पर जागृत ब्राह्मण मंच मार्कंडेय इकाई ने शुक्रवार को उतरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि में गीता पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया।

यह सारा कार्यक्रम पंडित सुख राम जोशी की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमे 11 पंडितो ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विष्णु सशश्र नाम पाठ किया गया जिसके बाद हवन का आयोजन किया गया इस हवन में लगभग 500 लोगो ने भाग लिया। जागृत ब्राह्मण मंच मार्कंडेय इकाई के अध्यक्ष पंडित नवदीप शर्मा ने बताया कि इकाई हर वर्ष मार्कंडेय मंदिर में गीता जयंती के सुभ अवसर पर हवन पाठ का आयोजन कर इसे धूम-धाम से मनाती है, जिसमे क्षेत्र के लोगो के साथ साथ बाहर से आये श्रद्धालु भी भाग लेते है।

विश्व कल्याण के लिए इस पूजा का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को इस पूजा में पंडित मनोहर लाल शर्मा, राम पाल दुर्वाशा, अजय कुमार, हेम राज शर्मा, नरेंद्र दुर्वाषा, कमलदेव, जगत पाल, राकेश कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

वहीं, हवन आहुति कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगो के साथ साथ झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी इत्यादि क्षेत्रो से आये श्रधालुओ ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *