आवाज़ ए हिमाचल
ब्यूरो, शाहपुर। भाजपा की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की झरेड, क्यारी, डोहब और प्रेई पंचायतों में पहुंची। इस दौरान रथ यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
झरेड और क्यारी पंचायत में जिला संयोजक व जिला महामंत्री राकेश चौहान और जिला सचिव सुनेजा चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ मंडल उपाध्यक्ष सीमा चौधरी, सुनील दत्त चाइना, ओबीसी के प्रदेश सचिव मनजीत, ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन विजय नाथ, महिला मोर्चा की जिला सचिव संधला चौहान, एसटी मोर्चा के मंडल महामंत्री अशोक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल की बिमला, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम चंद मोंगरा, इनपेक्टर हरयालिया, प्रधान बरयाम, प्रधान विनोद आदि उपस्थित रहे।
डोहब और प्रेई पंचायत में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, मंडल रवि दत्त शर्मा, ओबीसी के प्रदेश सचिव तिलक पटाकू, जिला ओबीसी के कार्यकारणी सदस्य पवन बराड़, प्रधान प्रकाश चंद बगरू, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया।