शाहपुर: कल्याड़ा व घरोह पंचायत में पहुंची विकसित भारत संकलप यात्रा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ब्यूरो, शाहपुर। विकसित भारत संकलप यात्रा का रथ आज रैत ब्लॉक के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की कल्याड़ा पंचायत और घरोह पंचायत में पहुंचा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी  योजनाओं का विवरण जनता को दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचें और उन्होंने केंदर सरकार की मिली योजनाओं को अपने मुख से जनसमूह के आगे रखा। इसके लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।

कल्याड़ा पंचायत के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके आलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, ब्लॉक चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व जिला पार्षद व भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष सीमा चौधरी, मंडल सचिव सुनीता चौधरी, कार्यकारी सदस्य सुनील कुमार, उपदेश विशेष रूप उपस्थित रहे।

इसके आलावा घरोह के कार्यक्रम में प्रधान तिलक राज, उप प्रधान देवेंदर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष सुनील दत्त  सहित भरी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *