तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मिलने पर नालागढ़ भाजपा ने मनाया जश्न 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शांति गौतम, बीबीएन। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मिलने पर नालागढ़ भाजपा ने जश्न मनाया। राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो सभी कार्यकर्ताओं को सरकार आने की उम्मीद थी लेकिन छत्तीसगढ़ की जीत ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दुगुना कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना में भी अच्छी उपस्थिति दर्ज की है।

नालागढ़ में सभी कार्यकर्ता लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पूर्व विधायक लखविंद्र राणा और मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल के नेतृत्व में इकट्ठे हुए और लड्डू बांट कर खुशी का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर लखविंद्र राणा, मनोहर के अलावा प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो सौरभ धीमान, मंडल भाजपा उपाध्याक्ष देव राज, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्षा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, अर्चना, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज रत्न, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा धज, कार्यालय सचिव किरण, पूर्व पार्षद एवं मंडल सचिव पवन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य जतिंद्र, राजीव, महिला मोर्चा महासचिव सविता, सुषमा मंडल कार्यकारिणी सदस्य, सुखविंद्र सिंह, रमेश कुमार,  विष्णु शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *