शाहपुर भाजपा मंडल ने की बैठक, भारत संकल्प यात्रा को घर-घर पहुंचाने का लिया प्रण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक चंबी में हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भारत संकल्प यात्रा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने की, जिसमें विशेष रूप से पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी मौजूद रही।
इस दौरान जिला कांगड़ा के महामंत्री राकेश चौहान और उनके सहयोगी देवेंद्र कोहली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही बैठक में केंद्रीय योजना को धरातल तक पहुंचाने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी मंडल उपाध्यक्ष कृपाल संधू और सह संयोजक महामंत्री जन्म सिंह को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *