सोलन जिला परिषद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा, कुमारी शीला अध्यक्ष और पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

13 जुलाई: सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर कुमारी शीला और उपाध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा निर्वाचित हुए। जिला परिषद में भाजपा समर्थित सदस्यों के स्पष्ट बहुमत के चलते दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हुई।

जिला परिषद में कुल 17 सदस्य हैं, जिनमें 10 भाजपा समर्थित, 4 कांग्रेस समर्थित और 3 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। चुनाव के दौरान एक कांग्रेस समर्थित और एक निर्दलीय सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमारी शीला और उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे जिले के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

सांसद सुरेश कश्यप ने दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनविश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में जिला परिषद विकास कार्यों को नई गति देगी और सभी सदस्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *