चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे रहेगा बंद

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज यानि गुरुवार को साढ़े 3 घंटे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे की मरम्मत के चलते सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 बजे तक हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी जिले में छह मील नामक जगह पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में लटकी हैं। इस खतरे को भांपते हुए फोरलेन को बंद कर इन चट्‌टानों को हटाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह कुछ स्थानों पर फोरलेन हाईवे को अभी भी वन-वे चलाया जा रहा है। इन जगहों से भी मलबा वगैरह हटाकर हाईवे की दोनों लाइनों को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। मंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को जाम से बचने के लिए अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *