आवाज ए हिमाचल
राकेश डोगरा, पालमपुर। विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक स्कूल हल्दरा में शिक्षा खंड थुरल की जोन स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केंद्र गढ़ विंग व केंद्र पुड़वा के लगभग 12 स्कूल भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में ग्राम पंचायत सांबा की प्रधान जिंदो देवी व उप प्रधान संजय गुलेरिया ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को खेलों की महता के बारे में बताया व नशों से दूर रहने के लिए प्ररित किया।
उन्होंने संयुक्त रूप में कहा कि पढा़ई के साथ साथ खेलें भी बहुत जरूरी हैं। खेलों से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसलिए बच्चों को खेलों में आवश्य भाग लेना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक अरुण शर्मा, विकास दत्त व समस्त स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे। यह जानकारी हल्दरा स्कूल के अध्यापक अजय शर्मा ने दी।