आवाज़ ए हिमाचल
बबलू सूर्यवंशी, धर्मशाला/शिमला। हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल 21 सितंबर 2023 को अध्यक्ष मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विधानसभा शिमला में मिला। यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चैक भेंट किया गया।
हिमालयन गद्दी यूनियन उपजाति से संबंधित 12वीं कक्षा के छात्र अक्षित द्वारा गद्दी लिवास में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बनाई पेंटिंग तथा संदेश मुख्यमंत्री को भेंट किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने बहुत सराहना की।
इस दौरान छः उपजातियों के साथ गद्दी शब्द जोड़े जाने का मामला पुन: मुख्यमंत्री से उठाया गया। उन्होंने हिमालयन गद्दी यूनियन की इस लंबित मांग को तुरंत पूरा करने का आश्वाशन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आरएस बाली विधायक विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां और विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया से भी मुलाकात की।
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी अक्षय कुमार, मंगत राम, राजिंदर सिप्पी, संजय भारद्वाज , सतपाल, राजमल, किशोर चंद, कृपाल, भीम सेन, विजय कुमार, हाकम भारद्वाज ब अन्य उपस्थित रहे।