कांगड़ा: पंप हाउस का निरीक्षण करने गया जलशक्ति विभाग का जेई बनेर खड्ड में बहा

Spread the love

कांगड़ा के सहौड़ा का था रहने वाला

आवाज़ ए हिमाचल 

रानीताल। हिमाचल में बारिश के चलते प्रदेश में खासा नुकसान हुआ है। इस आपदा में कई लोगों की जानें भी गई है। कांगड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जलशक्ति विभाग के दौलतपुर अनुभाग में तैनात जेई के खड्ड में बह जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा के निकटवर्ती सोहड़ा का रहने वाला राजेश कुमार लगभग 10 बजे के जलाड़ी के पास डिब्बा में बनेर खड्ड किनारे बने पंप हाउस निरीक्षण करने के लिए गए थे। यहां पर उनका पैर फिसल गया और वह खड्ड के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ गए कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की बारिश के चलते पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चला।अभी तक शव का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, विभाग के अधिकारी एवं SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव की तलाश की जा रही है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *