आवाज़ ए हिमाचल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब वहां पर यात्रा शुरू होगी, तब हम लोगों ने महाराष्ट्र में भी पदयात्रा शुरू करने का प्लान बनाया है। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने यात्रा के समय पर कोई जानकारी होने से इनकार किया। राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी से शुरुआत की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी दिनों या फिर पिछले साल की तरह ही सितंबर में इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो सकता है। गुजरात में भी महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से इसकी शुरुआत हो सकती है।