आवाज ए हिमाचल
11 जनवरी। जिला गुरदासपुर के गांव कानोवान निवासी 19 वर्षीय गौरव ठाकुर अपने ही खेतों में फंदे से लटका मिला। बता दें कि गौरव बेअंत कालेज गुरदासपुर का विद्यार्थी था, जो कि बीटेक कर रहा था। इसी के साथ गौरव आर्मी की भर्ती के लिए अपने आपको तैयार कर रहा था। रोज की तरह पिछले शनिवार को भी वह घर से दौड़ लगाने के लिए गया, लेकिन वापस घर नहीं आया। घर वालों ने रात भर इंतजार करने के बाद सुबह पुलिस में सूचना दी।
तब छानबीन करने के बाद गौरव ठाकुर अपने ही खेतों में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसने कभी कोई ऐसी बात नहीं की कि जिससे वह परेशान दिखे। वहीं गांव के सरपंच अफताब सिंह ने बताया कि गौरव एक बेहद ही नेक दिल एवं नरम स्वभाव का लड़का था, जो कि अपने भविष्य को लेकर उत्साहित रहता था। जब इस संबंध में जांच अधिकारी एसएचओ सुरेंद्र पाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।