इंडियन वॉलीबाल टीम में हिमाचल की बेटी, चीन में देश के लिए खेलेगी राजगढ़ की नेहा ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ की बेटियां वॉलीबाल में प्रदेश का नाम रोशन करती आ रही हं। इसी कड़ी में अब एक और उपलब्धी जुड़ गई है। राजगढ़ के छोग टाली पंचायत की  नेहा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चीन में किया जाना है और नेहा ठाकुर का चयन भारतीय बालीबाल टीम में हुआ है।

नेहा की प्रारंभिक शिक्षा छोगटाली से होने के बाद उनका चयन जुब्बल स्पोट्र्स हॉस्टल के लिए हुआ था। खेलो इंडिया और पंजाब यूनिवर्सिटी से खेलने के बाद अब उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो कि राजगढ़ और जिला सिरमौर ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। नेहा ठाकुर के पिता मोहन ठाकुर एक किसान हैं। नेहा के भारतीय टीम में चयन से पूरे राजगढ़ में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *