गुजरात के जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

गुजरात। गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावल इलाके में एक इमारत ढह गई। मलबे में 4 लोग फंसे हुए हैं। यह इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। सब्जी मंडी के चलते यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12-15 लोग मलबे में दबे हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कि यह इमारत काफी पुरानी थी। निगम ने इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया था। शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। इसी के चलते आज इमारत ढह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *